बड़ी खबर बैंकिंग सेक्टर से सामने आ रही है, जहां देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बैंक ने अपनी MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद कुछ ग्राहकों की ईएमआई बढ़ सकती है, जबकि कुछ को मामूली राहत भी मिल सकती है। सबसे बड़ा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जिनका होम

लोन या लंबी अवधि का कर्ज MCLR से जुड़ा हुआ है। HDFC बैंक ने अपने 3 साल वाले MCLR में 0.05 फीसदी यानी 5 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद 3 साल का MCLR अब 8.55 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी हो गया है। यानि आने वाले समय में होम लोन की EMI पर ग्राहकों का खर्च बढ़ सकता है। बैंक के इस फैसले से लाखों लोन धारकों की जेब पर असर पड़ने की संभावना है।

