बड़ी खबर अमेरिका से सामने आ रही है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को उनकी व्यापारिक नीतियों पर बड़ा कानूनी झटका लगा है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ को गैरकानूनी करार दे दिया है। अदालत ने साफ कहा कि 1970 के दशक के व्यापार कानून के तहत इतने व्यापक

टैक्स को उचित नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रंप की टैरिफ नीति पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी ट्रंप के टैरिफ को असंवैधानिक बता चुका है। हालांकि, अदालत ने फिलहाल केवल दो निजी आयातकों और वॉशिंगटन राज्य के लिए ही इस टैरिफ पर रोक लगाई है। लेकिन इस फैसले को ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा राजनीतिक और कानूनी झटका माना जा रहा है। अब इस मामले पर अमेरिका की राजनीति और व्यापार जगत की नजरें टिकी हुई हैं।

