पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के गठन को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में 9 मई को कोलकाता में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं आसनसोल दक्षिण विधानसभा से विधायक अग्निमित्रा पाल ने राज्यवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी

संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन, विकास और नई उम्मीदों की शुरुआत का प्रतीक है। लंबे समय बाद राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिससे आम जनता को न्याय, सुरक्षा और विकास की नई उम्मीदें हैं।

