बड़ी खबर सर्राफा बाजार से सामने आ रही है, जहां सोने और चांदी की कीमतों में हलचल ने निवेशकों की नजरें अपनी ओर खींच ली हैं। भारतीय रिटेल मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली, लेकिन ग्लोबल मार्केट के संकेतों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और शांति समझौते की उम्मीद ने सोने की चमक को और बढ़ा

दिया है। ग्लोबल मार्केट में लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन रेट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 52 हजार 990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। वहीं चांदी भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही है। भारतीय बाजार में सिल्वर 999 की कीमत 2 लाख 60 हजार 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी ने निवेशकों को 3.53 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

