Amit Shah ने कोलकाता पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताया है। अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और support दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।” गृह मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और भाजपा विधायक

दल की अहम बैठक होने जा रही है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में बतौर पर्यवेक्षक शामिल होंगे, जहां नए नेता का चुनाव किया जाएगा। भाजपा की ओर से सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

