केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सरकार के इस फैसले के बाद अब ‘वंदे मातरम्’ पर भी वही नियम और कानूनी प्रावधान लागू होंगे, जो फिलहाल राष्ट्रगान पर लागू हैं। यानी इसके

अपमान या गायन में बाधा डालने की स्थिति में सजा का प्रावधान होगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान की तरह अब ‘वंदे मातरम्’ को भी कानूनी संरक्षण दिए जाने की तैयारी है।

