Israel Defense Forces ने दावा किया है कि दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई में अब तक करीब 250 आतंकियों को मार गिराया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब दोनों पक्षों के बीच सीजफायर लागू बताया जा रहा है। आईडीएफ के अनुसार, युद्धविराम समझौते के बाद से अब तक 220 से अधिक हिज़्बुल्लाह आतंकवादी और कमांडरों को निशाना बनाया गया है, जो इजरायल के नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरा बने हुए थे। सेना ने यह भी कहा है कि इस दौरान हिज़्बुल्लाह के कई कमांड सेंटर और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को हवाई हमलों में तबाह कर

दिया गया है। इसी बीच, इजरायल ने लेबनान की राजधानी Beirut के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में ताजा हवाई हमले किए हैं। इन हमलों को युद्धविराम का नया उल्लंघन बताया जा रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बेरूत के दहिएह इलाके में हुए हमले में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही इन सैन्य कार्रवाइयों से इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है और स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।

