फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ नारेबाजी, सांसद ने Indigo से मांगा एक्शन |

फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ नारेबाजी, सांसद ने Indigo से मांगा एक्शन |

पश्चिम Bengal में चुनाव नतीजों के बाद जारी राजनीतिक तनाव अब फ्लाइट तक पहुंच गया है। Mahua Moitra ने आरोप लगाया है कि दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में उनके खिलाफ जय श्रीराम के नारे लगाए गए और उनका उत्पीड़न किया गया। महुआ मोइत्रा के मुताबिक, वह आधिकारिक काम से दिल्ली जा रही थीं और इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट 1F पर बैठी थीं। उन्होंने बताया कि 4 से 6 लोगों का एक समूह उन्हें घूरता रहा और विमान लैंड होने से पहले नारेबाजी करने लगा। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। महुआ ने कहा कि यह कोई “नागरिक आक्रोश” नहीं बल्कि फ्लाइट के अंदर उनकी सुरक्षा का उल्लंघन और उत्पीड़न है।

उन्होंने एयरलाइन से घटना की क्रू रिपोर्ट सार्वजनिक करने, आरोपियों की पहचान करने और उन्हें नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की मांग की है। इसके साथ ही महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भी मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह “भाजपा की संस्कृति” को दिखाता है। फिलहाल, इस घटना को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और एयरलाइन से कार्रवाई की मांग लगातार बढ़ रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *