बंगाल में हाईप्रोफाइल मर्डर! CCTV में कैद हुए शुभेंदु अधिकारी के PA के संदिग्ध हमलावर |

बंगाल में हाईप्रोफाइल मर्डर! CCTV में कैद हुए शुभेंदु अधिकारी के PA के संदिग्ध हमलावर |

Chandranath Rath हत्याकांड से जुड़ा नया CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फुटेज बुधवार रात 10 बजकर 8 मिनट का बताया जा रहा है, यानी हत्या से कुछ मिनट पहले का। CCTV वीडियो में सबसे पहले एक स्कॉर्पियो गुजरती दिख रही है, जिसमें चंद्रनाथ रथ सवार थे। इसके महज दो सेकंड बाद एक बाइक और एक स्कूटी उसी दिशा में जाती दिखाई देती है। पुलिस को शक है कि इन्हीं वाहनों पर हमलावर सवार थे, जो स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे थे। एक अन्य वीडियो में चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो की अगली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

उनके सीने और कंधे में गोली लगी थी और शरीर से लगातार खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि उनके घर से महज 150 मीटर दूर उन्हें गोली मारी गई। Suvendu Adhikari ने इस हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ रथ को “पिन पॉइंट लोकेशन” पर गोली मारी गई और इसके पीछे बड़ी साजिश है। शुभेंदु अधिकारी ने Mamata Banerjee और Abhishek Banerjee पर भी निशाना साधते हुए बंगाल में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *