भभुआ प्रखंड क्षेत्र के अखलासपुर में सुरु हुआ 7 दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण यज्ञ,आज गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष ने नागाबाबा पोखरा से जलभरी कर किया यज्ञ का शुभारंभ,सभी सनातनियों से यज्ञ में शामिल होने का अपील,7 दिवसीय चलने वाले इस यज्ञ में अभी से ही लोगों की उमड़ी भीड़। वहीं इसपर जानकारी देते हुए काशी से आए पंडित डॉ. उदय शंकर ओझा ने बताया कि भभुआ के अखालसपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ को कराया जा रहा है,इस यज्ञ के जजमान है अम्बरीष चतुर्वेदी एवं उनके पिता गिरजा शंकर चतुर्वेदी तथा अम्बरीष चतुर्वेदी की पत्नी शैल चतुर्वेदी के द्वारा अपने नवनिर्मित मकान के गृहवास को लेकर कराया जा रहा है,जिसकी शुरुआत आज जलभरी से हुआ है।

वहीं इस यज्ञ के शुरुआत में सभी देवी देवताओं का आह्वाहन किया गया। इस 7 दिवसीय यज्ञ से वेद के अनुसार चतुर्थ फायदे बताए गए हैं,धर्म,अर्थ,काम,और मोक्ष की प्राप्ति होती है,और जो व्यक्ति इस यज्ञ को कराता है उसे मांगा हुआ सभी कामनाएं पूरी होती है। यही नहीं इस यज्ञ से बहुत तरह के फायदे होते हैं जैसे यज्ञ कराने से वर्षा होती है और वर्षा होने से अन्न की उपजाई होता है जिसे खाकर इंसान जिंदा रहता है, उन्होंने कहा कि मुझे लेकर 6 महाविद्वान पंडित काशी से आए हैं इस यज्ञ को कराने के लिए इसलिए हमारा अपील है कि सभी सनातनी लोग इस यज्ञ में शामिल हो,इसके साथ ही उन्होंने युवा वर्ग के सनातनियों से अपील किया है कि आप अपने सनातनी धर्म को पहचाने, क्योंकि सबसे पहले सनातनी धर्म और वेद पुराण ही था और है,लेकिन आज हमारे ही वेद पुराण से कई धर्मों का स्थापना कर दिए हैं,इसलिए युवा पीढ़ी अपने सनातनी धर्म को जाने और आगे बढ़ाएं।

