उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित देवबंद में आज मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब ढाई हजार करोड़ रुपये की 350 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। देवबंद में मुख्यमंत्री के

आगमन से पहले ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जनसभा स्थल पर बना पंडाल लोगों से पूरी तरह भर चुका है और लोग बेसब्री से मुख्यमंत्री के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सभा स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

