बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भारी बारिश और खराब मौसम के बीच इंडिगो की फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे विमान में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तेज कंपन महसूस हुआ। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत

इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। विमान में करीब 175 यात्री सवार थे। घटना के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। खराब मौसम और तेज बारिश के बीच पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

