Nora Fatehi आज National Commission for Women के सामने पेश हुईं। यह मामला उनके गाने “Sarke Chunar” को लेकर उठे विवाद से जुड़ा है। दिल्ली में NCW के सामने पेश होने के बाद नोरा फतेही ने कहा कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें जिम्मेदार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगती हूं। किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।”

नोरा फतेही ने यह भी घोषणा की कि इस पूरे मामले के बाद उन्होंने अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
