उत्तर प्रदेश के Kanpur में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 19 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि Trident कंपनी के कर्मचारियों को लेकर बस कुढ़नी से रनियां जा रही थी। तभी बिधनू थाना क्षेत्र के रामगंगा नहर पुल पर डंपर से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बस चालक मौके से कूदकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर

और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल और CHC भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि बस ने पहले पुल की रेलिंग तोड़ी और फिर नहर में समा गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

