केन्द्र की भाजपा सरकार के गलत निर्णयों के कारण देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध झामुमो ने में जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाजार समिति में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष इजाजुल इस्लाम ने कहा कि केंद्र सरकार की ग़लत नीतियों के कारण एक ओर जहां महंगाई बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर इस महंगाई ने आम व खास लोगों की कमर

तोड़ दी है, अमीर और अमीर हो रहा है जबकि गरीब के घरों के चूल्हे बंद पड़ गए हैं। वहीं झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने कहा कि अच्छे दिन का स्लोगन देने वाली केंद्र सरकार ठीक चुनाव के बाद महंगाई बढ़ाने वाली नीति ले आई है। महंगाई की वृद्धि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

