7 मई… भारत के इतिहास का वो दिन… जब आतंक के खिलाफ देश ने अपनी सबसे बड़ी ताकत दिखाई थी। आज ही के दिन भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को तबाह कर दिया था। सेना के इस ऐतिहासिक अभियान को नाम दिया गया था — “ऑपरेशन सिंदूर”। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी X प्रोफाइल की डीपी बदल दी है। नई तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और लहराता तिरंगा दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ प्रतिक्रिया और

राष्ट्रीय सुरक्षा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और समन्वय का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय संकल्प और सैन्य शक्ति का प्रतीक बताया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह मिशन दुश्मनों को भारत की अचूक मारक क्षमता की याद दिलाता रहेगा। आज पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य, साहस और भारत की सैन्य ताकत को सलाम कर रहा है।

