उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम से आस्था की बड़ी तस्वीर सामने आ रही है। तेज बारिश, बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जहां मैदानी इलाकों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं बद्रीनाथ धाम में सर्दियों जैसा मौसम बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, लेकिन बाबा बद्री विशाल के दर्शन के लिए भक्तों

की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के दो सप्ताह के भीतर ही करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दोपहर बाद मौसम अचानक बदल जाता है, बारिश शुरू हो जाती है और पहाड़ों पर बर्फ गिरने लगती है। इसके बावजूद श्रद्धालु गर्म कपड़े, छाते और रेनकोट के सहारे मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्तों की अटूट आस्था के आगे मौसम की हर चुनौती छोटी पड़ती नजर आ रही है।

