राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने ‘हीट एक्शन प्लान’ लॉन्च करते हुए 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये विशेष वैन राजधानी के 13 जिलों में तैनात की जाएंगी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को तुरंत राहत और प्राथमिक चिकित्सा सहायता मिल सके।

इन मोबाइल यूनिट्स में ठंडा पानी, ORS, प्राथमिक उपचार किट और राहत से जुड़ा जरूरी सामान उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की है, जिसमें लोगों को गर्मी और लू से बचाव के उपाय बताए गए हैं। हालांकि मई के पहले हफ्ते में दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सरकार की यह पहल लोगों को राहत पहुंचाने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

