बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज बहाव के कारण एक बांस का पुल बह गया। घटना बरसोली ब्लॉक के तारापुर घाट पर नगर कुलीक नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज की है, जो तेज पानी के बहाव में पूरी तरह बह गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त आधा दर्जन से ज्यादा लोग, जिनमें एक बाइक सवार भी शामिल था, पुल पार कर रहे थे। अचानक पुल टूटने से सभी लोग तेज

धारा में बहने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में ऐसे अस्थायी पुलों का इस्तेमाल करने से बचें और सतर्क रहें।

