इस वक्त की बड़ी खबर हमीरपुर से सामने आ रही है, जहां मंगलवार शाम आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। तेज तूफान के चलते सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और सड़कों पर टूटे बिजली के तार फैले होने से खतरा बना हुआ है। आंधी की रफ्तार

इतनी तेज थी कि कच्चे मकानों के टीन शेड उड़ गए, जबकि कई कारों और बाइकों पर पेड़ गिरने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है। कई हिस्सों में सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया है। वहीं, एक विशाल नीम का पेड़ गिरने से तहसील का मुख्य गेट बंद हो गया, जिससे कई वाहन अंदर ही फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और हालात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

