पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष Dial 112, मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी.,चांदपुर एवं पथरघट्टा चेकपोस्ट का औचक जाँच किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिला नियंत्रण कक्ष/डायल 112 का निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से डायल 112 पर प्राप्त शिकायतो का ससमय निष्पादित करने तथा रिस्पॉन्स समय में कमी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुफ़्फ़सिल थाना एवं मालपहाड़ी ओ.पी. की निरीक्षण के दौरान परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भवन, सुरक्षा उपकरणों तथा सिरिस्ता अभिलेखों के रख रखाव की भी समीक्षा की गई। थाना/ओपी क्षेत्र में अपराध पर

नियंत्रण रखने एवं नियमित रूप से गश्ती करने का निर्देश दिया गया ।मुफ़सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चेकपोस्ट एवं मालपहाड़ी ओ.पी. अंतर्गत पथरघट्टा चेकपोस्ट के जाँच के दौरान चेकपोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाली सभी मालवाहक वाहनों का माइनिंग चालान एवं अन्य कागज़ातों का अच्छे से जाँच करेंगे एवं किसी भी पारिस्थिति में अवैध खनिजों का परिवहन चेकपोस्ट से नहीं होने देंगे।

