इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आ रही है, जहां आईएमटी मानेसर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दो युवक स्कूटी से यहां पहुंचे थे। एक युवक पहले उतर गया, जबकि दूसरा जैसे ही उतरने लगा, वह पास में लगे ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गया। अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी

मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरा घटनाक्रम बेहद तेजी से हुआ और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था। दूसरा युवक समय रहते वहां से हट गया और उसकी जान बच गई। यह घटना इलाके में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर खुले या असुरक्षित ट्रांसफॉर्मरों को लेकर। फिलहाल इलाके में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है।

