प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वियतनाम के राष्ट्रपति To Lam के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस अहम बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत और वियतनाम के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बताया जा रहा है कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को लेकर भी दोनों नेताओं

के बीच बातचीत हुई। बैठक के जरिए भारत और वियतनाम के बीच संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है।

