ईरान की राजधानी तेहरान के पास एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। यह घटना तेहरान प्रांत के अंडीशे स्थित अरघवान शॉपिंग सेंटर में हुई, जहां आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। राज्य टेलीविजन IRIB के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। टीवी फुटेज में देखा गया कि

मल्टीस्टोरी इमारत से काले धुएं के गुबार उठ रहे थे, जबकि फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण हालात हैं, हालांकि इस आग का किसी संघर्ष से सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

