दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट |

दिल्ली-UP समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट |

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे हालात बिगड़ने की आशंका है। खास तौर पर पूर्वी भारत में तेज बारिश और तूफान का असर देखने को मिल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

अलर्ट वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य शामिल हैं। इसके अलावा कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *