इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है, जहां तीन घंटे के भीतर दो संदिग्ध धमाकों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पहला धमाका जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुआ, जहां एक स्कूटी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद एक व्यक्ति मौके से भागता हुआ दिख रहा है। वहीं, दूसरा धमाका अमृतसर में आर्मी

कैंप के बाहर हुआ। दोनों धमाकों के बीच करीब तीन घंटे का अंतर रहा, जिससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दोनों जगहों पर पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौजूद हैं और सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन धमाकों के पीछे कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

