केंद्र सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े दावों के बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA 3.0 के कार्यकाल में देशभर में विकास की रफ्तार तेज हुई है और बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, 2 लाख 38 हजार करोड़ रुपये के 56 रेलवे प्रोजेक्ट, 3 लाख 38 हजार करोड़ रुपये के 31 हाईवे प्रोजेक्ट और 1 लाख 44 हजार करोड़ रुपये के मेट्रो प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। इसके अलावा 5 नए एयरपोर्ट, बदली हुई उड़ान योजना, बंदरगाह और शिपिंग सेक्टर में विस्तार, रोपवे और हाइड्रो

प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रीन पावर सेक्टर, इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ घर और जल जीवन मिशन के तहत 8.7 लाख प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA 3.0 के दौरान देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 24 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है।

