पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को झारखंड के देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। देवघर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने मधुपुर स्थित कपिल मठ में स्वामी भास्कर की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने सत्संग आश्रम में आचार्यदेव बबई दा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और लंबी बातचीत भी की। अपने दौरे के दौरान भूपेंद्र यादव ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और पश्चिम बंगाल की जनता के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि

पश्चिम बंगाल की जनता ने पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी सरकार से नाराज होकर इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने इसे विकास और सुशासन के लिए जनादेश बताया। वहीं, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने भी दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता में बदलाव की स्पष्ट भावना दिखी और लोगों ने भाजपा को विकास के विकल्प के रूप में देखा। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में बेहतर कानून व्यवस्था, विकास और नए अवसर देखने को मिलेंगे।

