दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक वे पार्टी के साथ थे, उन्हें “संस्कारी” बताया जाता था, लेकिन अलग रुख अपनाने के बाद उन्हें “भ्रष्टाचारी” कहा जाने लगा। चड्ढा ने आरोप लगाया कि असहमति जताने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और राजनीतिक बदले की

भावना से काम हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति में संगठन का रवैया सवालों के घेरे में है। हालांकि, इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल, इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

