झारखंड के धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वासेपुर गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर को एक बार फिर रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से धनबाद थाना में कड़ी पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी, सिटी एसपी और कई डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक,

सैफी नकवी से गैंग के नेटवर्क, फाइनेंसिंग और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी को पहले भी दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे सामने आए थे। फिलहाल, पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। इस कार्रवाई से वासेपुर गैंग के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

