झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जहां तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची में भी तापमान करीब 5 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 10 मई तक रांची समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वज्रपात की संभावना है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40

किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। विभाग ने 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के तेनुघाट में 82.2 मिमी दर्ज की गई, जबकि कांके में 50.2 मिमी बारिश हुई। फिलहाल मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

