BJP की सरकार गठन तैयारी तेज, अमित शाह बंगाल तो जेपी नड्डा असम के पर्यवेक्षक |

BJP की सरकार गठन तैयारी तेज, अमित शाह बंगाल तो जेपी नड्डा असम के पर्यवेक्षक |

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में विधायक दल के नेता के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी हाईकमान ने अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं असम में यह जिम्मेदारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी गई है। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि ये सभी वरिष्ठ नेता संबंधित राज्यों में जाकर नव-निर्वाचित विधायकों से बातचीत करेंगे और उनकी राय के आधार पर विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। बीजेपी इस प्रक्रिया के जरिए संगठन को मजबूत करने और सर्वसम्मति से नेतृत्व तय करने पर जोर दे रही है। फिलहाल, इस फैसले के बाद दोनों राज्यों की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *