बंगाल-असम की जीत पर गोपीनाथपुर में उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल |

बंगाल-असम की जीत पर गोपीनाथपुर में उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल |

बंगाल,असम और पुदुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पाकुड़ सदर के गोपीपुर में विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में पाकुड़ के गोपीनाथपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिंकी मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ मिली यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। यह जीत केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता और जनता की जीत है। उन्होंने आगे विश्वास जताया कि इसी तरह झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और बहुत जल्द यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जाएगा। मौके पर रिंकू मंडल, उपासी मंडल, काजल मंडल, बिप्लब मंडल, चंद्रकांत मंडल, राहुल देव सरकार, प्रधान मंडल, रंकुश मंडल, दिवाकर मंडल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *