झरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कतरास मोड़ सिंगनगर के पास एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हो गया। बलियापुर के पहाड़पुर से पति-पत्नी और उनका बेटा एक ही बाइक पर सवार होकर महुदा में आयोजित शादी के बहुभात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी

दौरान हाईवा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और बेटा घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया। सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

