झारखंड के हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन कालीबाड़ी रोड स्थित परिसर में किया गया। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद और जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला

और तीन राज्यों में मिली जीत को लेकर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री के सुशासन, विकास और जनकल्याण की नीतियों का परिणाम बताया, वहीं कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी इसका श्रेय दिया। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में 17 और 18 मई को होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। फिलहाल, नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

