पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पर कल देर शाम इलामी गाँव में इलामी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास के नेतृत्व में विजयोत्सव मनाया गया। इस मौक़े पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, विवेक सरकार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई और भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना विश्वास

जताया है। यह जीत आम जनता के भरोसे और पार्टी की नीतियों की विजय है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने कहा कि 5 में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत हुई है। सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत पश्चिम बंगाल की है, वहां बड़ी जीत मिली है, वहां कमल खिला है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है और यह RSS का शताब्दी वर्ष है, यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को एक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जनता ने गुंडाराज को नकारा है। कार्यक्रम में रूपाली दास, राज दास, सागर दास,उत्पल दास, बुबाई दास, विवेक दास,अजय दास,सुब्रत मंडल, सुमन मंडल, बिशु दास, बेटिका दास, कोरोबी दास, मधुमिता दास, पिंकी दास सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

