अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिकी सेना ने जब्त किए गए ईरानी जहाज ‘टूस्का’ को अब पाकिस्तान को सौंप दिया है, जहां से इसे उसके क्रू मेंबर के साथ वापस ईरान भेजा जाएगा। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने दी। गौरतलब है कि अमेरिका ने 21 अप्रैल को इस जहाज को उस समय पकड़ लिया था, जब यह चीन से लौट रहा था। उस वक्त अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया था कि जहाज पर हथियार बनाने से जुड़े सामान मौजूद थे। हालांकि ईरान ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे समुद्री डकैती करार दिया था। इसी

बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Donald Trump ने Strait of Hormuz में फंसे जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए नए अभियान की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है और उनके जहाज मौजूदा हालात के कारण फंसे हुए हैं। ट्रम्प ने इन जहाजों और उनके कर्मचारियों को निर्दोष बताते हुए भरोसा दिलाया कि अमेरिका उन्हें सुरक्षित रास्ता मुहैया कराएगा, ताकि वे बिना किसी खतरे के अपनी यात्रा जारी रख सकें।

