कोलकाता से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोलकाता के कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आवास पर लगा एडवांस ऑटोमेटेड गेट हटा दिया गया है, जिससे अब आम लोगों के लिए एंट्री के नियमों में ढील दी गई है। बताया जा रहा है कि इस कदम के बाद आम नागरिकों की पहुंच पहले की तुलना में

आसान हो सकती है। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बरकरार रखी गई हैं। फिलहाल, इस फैसले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

