इस वक्त की बड़ी खबर चीन से सामने आ रही है। हुनान प्रांत के लियुयांग शहर में एक आतिशबाजी निर्माण कारखाने में भीषण विस्फोट हो गया। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट गुआंडू टाउनशिप स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ, जिसके बाद मौके पर

अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 500 बचावकर्मी ऑपरेशन में जुटे हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाकों को खाली कराया गया है, जबकि विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। बचाव अभियान में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रोबोट भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी और हादसे को रोका जा सके। फिलहाल, यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

