ब्राजील से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेलो होरिजोंटे में एक छोटा विमान रिहायशी इमारत से टकरा गया। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दमकल विभाग के मुताबिक, विमान इमारत के सीढ़ियों वाले हिस्से से

टकराया था। गनीमत रही कि इमारत में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और बड़ा नुकसान टल गया। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और सुरक्षा के मद्देनजर इमारत को खाली कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर हवाई सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।

