धनबाद के केंदुआ इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारी बारिश के बाद यहां एक बार फिर भू-धंसान की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कलीम होंडा मैकेनिक की दुकान के पीछे अचानक जमीन धंस गई, जिससे एक बड़ा गोफ बन गया है। सबसे चिंता की बात यह है कि इस जगह से लगातार गैस रिसाव हो रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है

और लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और इलाके को सुरक्षित करने की मांग की है। फिलहाल, यह घटना एक बार फिर से खनन क्षेत्रों में भू-धंसान और गैस रिसाव के खतरे को उजागर कर रही है।

