दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जीत के जश्न के दौरान एक खास पल देखने को मिला। जब पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाने पहुंचे, तो पीएम मोदी ने खुद उन्हें माला पहना दी। इस अनोखे अंदाज़ ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का ध्यान खींच लिया और तालियों की गूंज सुनाई दी। इस gesture को पार्टी के भीतर संगठन के महत्व और आपसी सम्मान के प्रतीक के तौर

पर देखा जा रहा है। बीजेपी लंबे समय से संगठन को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती रही है, और इस छोटे से पल ने उसी संदेश को एक बार फिर मजबूत किया। फिलहाल, इस तस्वीर और वीडियो की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।

