धनबाद के गोमो इलाके से बड़ी कार्रवाई की खबर… हरिहरपुर पुलिस ने केशलपुर स्थित एक मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 2 लाख रुपये नकद, 10 बाइक, 13 मोबाइल फोन और कुछ जेवर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा तरुण गिरफ्तार

कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से इस इलाके में जुआ अड्डा चलने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

