पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है” और यह जनादेश जनता की शक्ति और सुशासन की राजनीति की जीत है। पीएम मोदी ने कहा कि

यह जीत राज्य के हर नागरिक के विश्वास और उम्मीदों का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि बीजेपी सरकार जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी और सभी वर्गों को अवसर व सम्मान सुनिश्चित करेगी। अपने दूसरे संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने वर्षों तक जमीनी स्तर पर काम किया। इस जीत को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को समर्पित किया।

