असम, पुडुचेरी एवं पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा नगर ईकाई के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा चौक में आतिशबाजी की एवं मिठाई वितरण कर एक साथ होली व दीपावली मनाई। जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा की ये जीत ममता बनर्जी के तानाशाही, भ्रष्टाचार व कुशासन के खिलाफ बंगाल की मातृशक्ति की जीत है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से पार्टी को जीत दिलाने का कार्य किया, ऐसे मातृशक्ति मतदाता कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूँ। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित साह ने कहा की ये जीत पश्चिम बंगाल के मतदाता एवं मातृशक्ति की जीत है, बंगाल के कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए, दिन रात मेहनत कर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने

कहा की ये जीत दिलाकर पश्चिम बंगाल की जनता ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। ये जीत बंगाल में ममता बनर्जी की तानाशाही के खिलाफ जीत है। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला मंत्री दिलीप सिंह, कार्यालय मंत्री सुशील साह, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज साह, रतन भगत, बासु मंडल, जीतू सिंह, मनीष दुबे, दुलाल सिंह, तुहिन शुक्ला, ओम साह, मिठू साह, विकाश साह, सपन दुबे, चरण राय, पिंटू दुबे, महिला मोर्चा की प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, पूनम देवी, सांत्वना साह, मधु देवी, क्रांति देवी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

