उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। काशी घाट पर महिलाएं झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाती नजर आईं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बाद यह जश्न देखने को मिल रहा है। घाटों पर जुटी महिलाओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की और जीत की उम्मीद में उत्साह दिखाया। हालांकि अभी ये सिर्फ शुरुआती

रुझान हैं, अंतिम नतीजे आना बाकी हैं। लेकिन इन तस्वीरों से साफ है कि सियासी माहौल का असर अब धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों तक भी पहुंच गया है। अब देखना होगा कि क्या ये जश्न नतीजों में भी बदलता है या तस्वीर कुछ और होगी।

