असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सभी 126 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सियासी मुकाबला बेहद कांटे का नजर आ रहा है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 64 सीटों का जादुई आंकड़ा जरूरी है, और भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 31 हजार से ज्यादा

मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतगणना के लिए करीब 8500 अधिकारी तैनात हैं और 35 जिलों के 40 केंद्रों पर काउंटिंग जारी है। शुरुआती नतीजों में कुछ सीटों पर तस्वीर साफ होने लगी है—जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी और सिसिबरगांव से जिबन गोगोई जैसे उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल की है। फिलहाल ज्यादातर सीटों पर परिणाम का इंतजार है और तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। अब देखना होगा कि कौन सा गठबंधन 64 के आंकड़े को पार कर सरकार बनाता है।

