तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों के बीच एक भावुक तस्वीर सामने आई है। तमिलनाडु में मतगणना के दौरान DMK के एक कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे पर फूट-फूटकर रोता नजर आ रहा है। दरअसल, शुरुआती रुझानों में तमिलगा वेट्री कझगम ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक TVK करीब 124 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AIADMK 72 सीटों और DMK महज 38 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इन्हीं रुझानों के बीच DMK का एक कार्यकर्ता कैमरे के सामने अपनी भावनाओं पर काबू

नहीं रख पाया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उसने गमछे से आंसू पोंछते हुए पार्टी की स्थिति पर निराशा जाहिर की। इस बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी ने पहली बार में ही दमदार एंट्री कर सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं—कुछ सहानुभूति जता रहे हैं, तो कुछ इसे लोकतंत्र का स्वाभाविक उतार-चढ़ाव बता रहे हैं। हालांकि, ये अभी सिर्फ रुझान हैं… अंतिम नतीजे आना बाकी हैं।

