पश्चिम बंगाल में चुनावी मतगणना के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आसनसोल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां काउंटिंग के दौरान भारी बवाल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया। चुनावी रुझानों के

बीच इस तरह की घटना ने माहौल को और संवेदनशील बना दिया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। अब सवाल—क्या चुनावी नतीजों के बीच ऐसे तनाव और टकराव आगे भी बढ़ सकते हैं?

