पश्चिम बर्धमान के आसनसोल से बड़ी खबर… मतगणना के बीच सियासी टकराव हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें कई कुर्सियां तोड़ दी गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को काबू में करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

चुनावी रुझानों के बीच इस तरह की हिंसा ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति बहाल करने की कोशिश जारी है। अब सवाल—क्या चुनावी नतीजों के बीच यह टकराव और बढ़ेगा या समय रहते हालात संभल जाएंगे?

